OnePlus Nord 5 ने एक साथ दो नए स्मार्टफोन – Nord 5 और Nord CE 5 – भारत में लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन न केवल दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, बल्कि कंपनी ने 6 साल के सॉफ़्टवेयर सपोर्ट (4 साल Android अपडेट + 2 साल सिक्योरिटी पैच) का वादा भी किया है। Nord सीरीज़ अब पहले से ज़्यादा पावरफुल और प्रीमियम हो गई है।

Design और Display
OnePlus Nord 5 में दी गई है 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन जो 1.5K resolution, 144Hz refresh rate और 1800 nits peak brightness के साथ आती है।Display HDR10+ और 10-bit color depth सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो देखना और गेमिंग करना बेहद रिच एक्सपीरियंस बनता है।
OnePlus Nord CE 5 में भी 6.77-inch AMOLED screen दी गई है जो slightly compact है, लेकिन 120Hz refresh rate और 1400 nits brightness के साथ daily use में भी काफी smooth and bright experience देती है।
दोनों फोन में ultra-thin bezels और edge-to-edge स्क्रीन है, जो इनका overall look और in-hand feel को premium बनाता है – especially इस price range में।
Processor और Performance
OnePlus Nord 5 एक Powerhouse है, जिसमें दिया गया है Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 Chipset। ये वही Processor है जो अब तक के सबसे Fast Upper-Mid-Range Phones में Use हो रहा है। साथ में 12GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 Storage, जिससे apps Lightning Fast खुलते हैं और Multitasking बिल्कुल Lag-Free रहती है। Gaming, वीडियो Editing, या AI Tools– सब कुछ बेहद Smooth चलेगा।
OnePlus Nord CE 5 भी Performance के मामले में पीछे नहीं है। इसमें आपको मिलता है MediaTek Dimensity 8350 Apex Processor, जो Specially Optimized है Day-To-Day यूज़, सोशल मीडिया, Gmaing और multitasking के लिए। इसमें भी 12GB तक की RAM और 256GB Storage मिलती है, जो इसे अपने Price Segment में एक solid performer बनाता है।

Battery और Charging
OnePlus Nord 5 में मिलती है बड़ी 6800mAh की बैटरी, जो heavy users के लिए भी दिनभर आराम से चल जाती है।
वहीं, OnePlus Nord CE 5 ने इसे एक कदम और आगे बढ़ाते हुए दी है 7100mAh की बैटरी, जो इस Price Range में Rare है।
Charging के मामले में भी दोनों Phone में दिया गया है 80W SuperVOOC fast charging सपोर्ट। इसका मतलब सिर्फ कुछ ही मिनटों में 50-60% तक बैटरी चार्ज हो जाती है,
Oneplus Nord 5 और CE 5 Camera
OnePlus Nord 5 में दिया गया है 50MP Sony LYT-700 Main Camera (OIS के साथ), जो Sharp और Stable फोटो देता है, खासकर लो लाइट में। साथ में 8MP का ultra-wide Camera है, जो ग्रुप और वाइड शॉट्स के लिए बढ़िया है। फ्रंट में 50MP का हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी Camera (Samsung सेंसर) है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
OnePlus Nord CE 5 में है 50MP Sony LYT-600 सेंसर वाला Camera, 8MP ultra-wide लेंस और 16MP का सेल्फी Camera – जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए शानदार Perform करता है।
Software और Extra Features
OnePlus Nord 5 और CE 5 दोनों ही Android 15 पर चलते हैं, जो लेटेस्ट और सबसे Customisable Android वर्ज़न है। इसके ऊपर OnePlus की OxygenOS की Smooth Performance मिलती है, जिससे UI experience क्लीन और Responsive रहता है।
OnePlus Nord 5 में एक नया फीचर जोड़ा गया है – Programmable Plus Key। आप इस बटन को किसी भी Favourite Function या App के लिए Customize कर सकते हैं, जैसे screenshot लेना, कैमरा ओपन करना या silent mode ऑन करना।
AI Features और Smart Cooling
Oneplus Nord 5 और CE 5 में OnePlus का नया AI Mind Assistant दिया गया है, जो कॉल Summary, फोटो एडिटिंग और Live Translation जैसे Features को आसान बनाता है।
साथ ही दोनों फोनों में Advanced Cryo-Velocity VC Cooling System भी है, जो heavy gaming या multitasking के दौरान फोन को ठंडा रखता है और performance drop नहीं होने देता।
Price और Availability
| Model | RAM + Storage | Price (INR) |
|---|---|---|
| Oneplus Nord 5 | 8GB + 128GB | ₹31,999 |
| 12GB + 256GB | ₹34,999 | |
| 12GB + 512GB | ₹37,999 | |
| Oneplus Nord CE 5 | 8GB + 128GB | ₹24,999 |
| 8GB + 256GB | ₹26,999 | |
| 12GB + 256GB | ₹28,999 |
Oneplus Nord 5 इसकी पहली सेल 9 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Oneplus Nord CE 5 इसकी सेल 12 जुलाई रात 12 बजे से Amazon Prime Day सेल के दौरान शुरू होगी। कुछ बैंक ऑफर्स के साथ ₹2000 तक की छूट भी मिलेगी।
Also Read
Tecno Pova 7 5G: ₹20,000 से कम में 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला धमाकेदार फोन
Oppo Reno 14 Pro 5G की कीमत ₹42,999 से शुरू कौन सा वेरिएंट है सबसे बेस्ट, जानिए पूरी डिटेल











