RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 : अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), ईस्टर्न रेलवे ने 3115 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 10वीं पास करने के साथ ITI कोर्स भी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
RRC भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 08 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 :आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS, Female) के लिए ₹00/- शुल्क निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से किया जा सकेगा।
RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 : कुल रिक्त पद
Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 3115 पद भरे जाएंगे। इन पदों का वितरण विभिन्न विभागों और वर्कशॉप्स में किया जाएगा। हालांकि विस्तृत विवरण और श्रेणीवार पदों की संख्या जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025 : शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। आयु सीमा और आयु में छूट संबंधी जानकारी RRC के नियमों के अनुसार जल्द ही जारी की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं, वे RRC Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करने होंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
फॉर्म भरते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- 10वीं और ITI सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र या डोमिसाइल (यदि छूट का लाभ लेना है)
- वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो उनकी 10वीं और ITI के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और टाई ब्रेकर नियमों के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।
Eastern Railway द्वारा निकाली गई यह अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2025 है, इसलिए सभी योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें। लेटेस्ट अपडेट्स और ऑफिशियल लिंक के लिए RRC की वेबसाइट या Sarkari Result ऐप पर नज़र रखें।
Also Read:
CUET UG 2025 Result OUT! आपका स्कोर जानकर चौंक जाएंगे अभी देखें!
Indian Air Force Agniveervayu Vayu Intake 02/2026: शानदार मौका, अभी करें आवेदन | पूरी जानकारी यहाँ














