itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>
---Advertisement---

Cryptocurrency क्या है? 2025 आसान भाषा में समझिए

Published On: July 9, 2025
Follow Us
Cryptocurrency
---Advertisement---

आजकल इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला शब्द है, Cryptocurrency। लेकिन ये होता क्या है, कैसे काम करता है, और इसे लेकर इतना Craze क्यों है? चलिए step-by-step समझते हैं।

Cryptocurrency क्या है?

Cryptocurrency एक Digital Currency है, जिसका इस्तेमाल Online Payments या Store Of Value के तौर पर किया जाता है। ये Coins या Notes की तरह Physically मौजूद नहीं होते। लेकिन आप इससे इंटरनेट पर Purchasing, Investment और Transaction कर सकते हैं।

यह Traditional Currencies (जैसे रुपये या डॉलर) से अलग है, इसे कोई Government या Central Bank Control नहीं करता। इसकी Value Technology, Limited Supply और Demand पर Depend करती है।

Crypto कैसे काम करता है?

Crypto का Base होता है Blockchain Technology। Blockchain एक Public Digital Ledger होता है, जिसमें सभी Transactions Permanently Store रहते हैं। हर नया Transaction एक block होता है, और ये पिछले blocks से जुड़ता चला जाता है — जैसे एक Chain बन रही हो। इसलिए इसे Blockchain कहा जाता है।

इसमें किसी बैंक या सरकार की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि:

  • हर Transactions बहुत सारे Computer (जिन्हें Nodes कहते हैं) मिलकर Check करते हैं कि वो सही है या नहीं।

  • अगर Majority Computer कहें कि हां, ये सही है — तभी वो Transaction जुड़ता है।

इसे ”Crypto” क्यों कहते हैं?

Crypto शब्द Cryptography से लिया गया है।
अब सवाल आता हैCryptography क्या होती है?

  • Cryptography एक Security Technique है जिसमें बहुत ही Complex codes और Maths का इस्तेमाल होता है, ताकि कोई भी Data चोरी न कर सके या बदल न सके।

    Cryptocurrency
    Cryptocurrency

Cryptocurrency में Cryptography का Use कैसे होता है?

    जब आप किसी को Cryptocurrency भेजते हैं या Receive करते हैं, तो वो Transaction Details एक Secret Code में बदल जाती है।
    इसको कहते हैं Encryption

     इसका फायदा ये होता है कि:

  • कोई भी Hacker आपकी Transaction को बीच में पकड़कर बदल नहीं सकता,

  • आपके Wallet और उसमें रखे Coins Secure रहते हैं

  • हर Transaction का Proof पूरे Network के पास होता है, जिससे किसी भी तरह की चोरी Almost Impossible हो जाती है

Cryptography एक तरह का Lock है जो आपकी digital currency और उसकी Information को Security देता है — जैसे आपके ATM PIN या OTP आपकी Banking जानकारी को Protect करते हैं।

कितनी तरह की Cryptocurrency होती है?

आज market में 10,000+ cryptocurrencies हैं। Like-

  • Bitcoin (BTC)

  • Ethereum (ETH)

  • Tether (USDT)

  • BNB (Binance Coin)

  • Ripple (XRP)

  • Solana (SOL)

  • Dogecoin (DOGE)

Bitcoin
Bitcoin

Bitcoin क्या है?

काफ़ी नाम सुना होगा आपने Bitcoin का – आखिर ये है क्या? Bitcoin दुनिया की पहली और सबसे Popular Cryptocurrency है। इसे 2009 में एक Mysterious इंसान ने बनाया, जिनका नाम — Satoshi Nakamoto। आज तक किसी को नहीं पता कि वो असली में कौन थे।

Bitcoin को इस तरह बनाया गया था कि लोग बिना Bank के भी एक-दूसरे को Money Transfer Kar सकें — Safe तरीके से।

आज ये सबसे Expensive और सबसे ज़्यादा Use होने वाली Crypto बन चुकी है। कई लोग इसे Mother of Crypto भी कहते हैं, क्योंकि इसकी Value बहुत ज़्यादा होती है और समय के साथ बढ़ भी सकती है।

Tax कैसे लगता है?

  • 30% Tax – Crypto से कमाई पर (Capital Gains),

  • 1% TDS – हर transaction पर,

  • 18% GST – कुछ Services और Platform Fees पर,

अमेरिका में: IRS के अनुसार Crypto एक “Property” है। इसका मतलब है कि जब आप इससे कुछ खरीदते हैं या बेचते हैं, तो उस पर Capital Gains Tax लागू हो सकता है।

Crypto के फायदे और नुकसान

फायदे (Benefits):

  • Crypto से आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं, बिना बैंक या किसी बीच वाले के। सीधा भेजो, सीधा पाओ।

  • चाहे भारत हो या अमेरिका — Crypto ग्लोबली चलता है, कोई बॉर्डर की रोक नहीं।

  • जैसे Bitcoin की Supply Fixed है (21 Million), इसलिए Demand बढ़ने पर Price भी बढ़ती है।

नुकसान (Risks):

  • Crypto की Price कभी भी बहुत ऊपर या नीचे जाती है। एक दिन में बहुत ज़्यादा Loss या Profit हो सकता है।

  • अगर कोई अपने Digital Wallet या उसका password भूल जाए, तो उसकी crypto हमेशा के लिए खो सकती है। इसे वापस पाना Almost Impossible होता है।

  • Onlice कई Fake Websites और Scams होते हैं, जो लोगों को बड़ा Profit दिखाकर उनका पैसा ले लेते हैं।

Also Read

Honda U-Go: 280 KM रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

UP Police Constable हुए बड़े बदलाव आया बंपर भर्ती 2025 

Inklightnews

Inklight News एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में Breaking News, Trending Topics, टेक अपडेट्स, ऑटोमोबाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक और निष्पक्ष जानकारी देता है। हमारा मकसद है – "सच के साथ खड़ा रहना और खबरों को सरल, सटीक और समय पर पहुंचाना।"inklightnews inklightnews 📍 Location: India 🕒 Founded: 2025 📰 Focus: News | Tech | Auto | Health | Lifestyle

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now