Good Game Group अमेरिका की गेमिंग कंपनी अब भारत को अपना अगला बड़ा अड्डा बनाने जा रही है। यह सिर्फ एक गेमिंग शो नहीं, बल्कि एक ग्लोबल moment की शुरुआत है — और इसकी पहली झलक दुनिया को India से मिलने वाली है। कंपनी भारत में आने वाले पांच सालों में करीब ₹415 crore तक न करने जा रही है। इसका मकसद है भारत को डिजिटल एंटरटेनमेंट और ई-स्पोर्ट्स के वर्ल्ड मैप पर एक मजबूत पहचान दिलाना।

क्यों भारत बना पहली पसंद?
Good Game के फाउंडर Rai Cockfield का मानना है कि भारत के पास वो सारी चीज़ें हैं जो किसी भी ग्लोबल लॉन्च के लिए ज़रूरी होती हैं। यहां की युवापीढ़ी न सिर्फ गेमिंग में आगे है, बल्कि डिजिटल दुनिया में खुद को एक स्टार की तरह देखना चाहती है। मनोरंजन Industry पहले से ही बहुत Prosperous है और गेमिंग का ग्राफ यहां रोज़ बढ़ रहा है। यही वजह है कि भारत इस शो का परफेक्ट लॉन्चपैड बन गया है।
Show का Style ही सबसे अलग
यह कोई आम Reality Show नहीं है। Good Game को एक “As-Live” फॉर्मेट में शूट किया जाएगा — यानी Episode को रियल टाइम में शूट करके तुरंत दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस शो में सिर्फ गेमिंग की ही नहीं, बल्कि Contestent की Personality, Performance, Branding और Social Engagement को भी आंका जाएगा। एक तरह से यह शो “Idol for Gamers” है — जहां टैलेंट सिर्फ Skill से नहीं, Overall इम्पैक्ट से नापा जाएगा।

बनेंगे शो का चेहरा
Cricket के मैदान से लेकर Digital Space तक, Rishabh Pant अब एक नए रोल में दिखेंगे — बतौर Brand Ambassador। Pant की Popularity, एनर्जी और सोशल मीडिया पर उनकी दमदार मौजूदगी इस show को Youth ऑडियंस से तुरंत जोड़ देगी। कंपनी का कहना है कि Pant नई पीढ़ी के डिजिटल आइकन हैं, और उनके साथ जुड़ना शो की पहचान को और भी मज़बूत करेगा।
कहां और कैसे देख पाएंगे?
Good Game इंडिया में Spunnge Media के साथ मिलकर लॉन्च होगा। शो को एक leading, OTT प्लेटफॉर्म, linear टीवी चैनल और YouTube पर रिलीज़ किया जाएगा। इससे यह Content हर तरह के दर्शकों तक पहुंचेगा — चाहे वो Hardcore गेमर हों या एंटरटेनमेंट के शौकीन।
जीत सिर्फ नाम की नहीं, इनाम भी शानदार
इंडियन एडिशन जीतने वाले को मिलेगा $100,000 यानी लगभग ₹83 लाख का कैश और इनाम। साथ ही उसे मौका मिलेगा Good Game के Asia-Pacific tournament में हिस्सा लेने का, जहां वो दूसरे देशों के बेस्ट टैलेंट से मुकाबला करेगा।
गेमिंग show नहीं, एक नया Business मॉडल
Good Game सिर्फ व्यूअरशिप पर निर्भर नहीं है। इसकी कमाई का ज़रिया है — ब्रांड स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज़ और ई-कॉमर्स। शो के साथ कंपनी ने अपना फैशन ब्रांड GG Design (GGDZN) भी लॉन्च किया है, जो ट्रेंडी प्रोडक्ट्स के ज़रिए यूथ से सीधे जुड़ने की कोशिश करेगा।
एक Tournament, जो World Cup से कम नहीं
Cockfield कहते हैं कि यह शो किसी FIFA World Cup या Olympics की तरह होगा, जहां हर देश से चुने गए टॉप Contestent एक ग्लोबल फिनाले में टकराएंगे। फर्क बस इतना होगा कि यहां सिर्फ स्कोर नहीं, बल्कि स्टाइल, entertainment और डिजिटल इम्पैक्ट भी जीत का हिस्सा होंगे।
भारत जैसे देश से इस शो की शुरुआत होना न सिर्फ गर्व की बात है, बल्कि यह संकेत है कि अब ग्लोबल एंटरटेनमेंट की दिशा भारत से तय होगी। आने वाले समय में यह शो ना सिर्फ गेमिंग लवर्स के लिए, बल्कि हर डिजिटल क्रिएटर के लिए एक प्रेरणा बनेगा।
Also Read
Gamers के लिए बेस्ट Infinix GT 30 Pro में 6-लेयर कूलिंग, 108MP कैमरा और Android 15
₹11 लाख से शुरू! Honda Elevate बनी भारत की सबसे भरोसेमंद स्टाइलिश SUV
Mahindra Scorpio N Z4: दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ सबसे किफायती ऑटोमैटिक SUV













